शिवपुरी। खबर जिले की बैराड़ थाना क्षेत्र से है जहां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए वार्ड क्रमांक 6 में किराने की दुकान की आड़ में गांजा बेचने वाले एक 52 वर्षीय व्यापारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की दुकान से 1 किलो 138 ग्राम सूखा गांजा और बिक्री के 3,730 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।जानकारी के अनुसार बैराड़ पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी। सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 6 निवासी मातादीन शर्मा अपनी किराना दुकान में बैठकर चोरी-छिपे आम जनता और युवाओं को गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दुकान पर दबिश दी और संदेही को हिरासत में लिया। पुलिस ने जब आरोपी मातादीन (52) पुत्र कमरलाल शर्मा की दुकान की गहन तलाशी ली, तो एक प्लास्टिक की बोरी में रखा 1 किलो 138 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बेचकर जमा किए गए 3 हजार 730 रूपये नगद भी जब्त किए गए। पुलिस ने मौके पर ही पंचनामा तैयार कर जब्त माल और नगदी कुल कीमत 23 हजार 730 को अपने कब्जे में ले लिया।
इस पूरी कार्रवाई में बैराड़ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश शर्मा, उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक केदार सिंह, आरक्षक ज्ञान सिंह, रविंद्र धाकड़, धर्मपाल धाकड़, अतरसिंह, राजेंद्र प्रसाद तथा चालक आरक्षक मनीष परिहार की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0 Comments