शिवपुरी। स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुभाषपुरा थाना पुलिस ने 5 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शिवपुरी में पेश किया।
जानकारी के अनुसार माननीय न्यायालय शिवपुरी के प्रकरण में ग्राम हिम्मतगढ़ निवासी सुरेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र पातीराम आदिवासी उम्र 30 वर्ष के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी था। पुलिस को 3 सितंबर 2026 को उसके अपने घर पर मौजूद होने की सूचना मिली, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी सुभाषपुरा सउनि महेश शर्मा, आरक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, आरक्षक अवधेश शर्मा, प्रधान आरक्षक चालक राजेश मिश्रा, आरक्षक अर्जुन सिंह जाट एवं महेन्द्र कुशवाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Comments