शिवपुरी। जिले में मंगलवार का दिन दो अलग-अलग परिवारों के लिए काल बनकर आया। जिले के पोहरी और बदरवास थाना क्षेत्रों में पानी में डूबने से दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पोहरी के ग्वालीपुरा में जहां शौच के लिए गए मंदिर के पुजारी की तालाब में पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई, वहीं बदरवास के चंदौरिया गांव में एक युवक की लाश कुएं में तैरती मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है और हादसों की गहराई से जांच शुरू कर दी है।जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते और उन्हें बाहर निकालते, तब तक पुजारी रामलखन शर्मा की सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही पोहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम कराने के बाद देह परिजनों के सुपुर्द कर दी। पुजारी की इस तरह अचानक हुई दर्दनाक मौत से ग्वालीपुरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान चंदौरिया निवासी देशपाल यादव पिता रजन यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर जरूरी कागजी कार्रवाई और पंचनामा बनाने के बाद मंगलवार दोपहर में ही शव का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि, युवक कुएं में कैसे गिरा या उसके साथ कोई अनहोनी हुई है, यह स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments