शिवपुरी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड बैराड़ द्वारा सोमवार को विभिन्न गणेश महोत्सव पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की गई तथा प्रसादी का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड बैराड़ के सह प्रभारी प्रिंस प्रजापति के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुरानी अनाज मंडी रोड स्थित जय माता दी मित्र मंडल गणेश पंडाल, बरोद रोड स्थित गणेश पंडाल, माता रोड के राजा, भदेरा स्थित गणेश महोत्सव पंडाल, धोरिया रोड, एलएमडी स्कूल के पास तथा यूको बैंक के पास आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रमों में सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने गणेश पंडाल समितियों से धार्मिक आयोजनों की मर्यादा बनाए रखने और अश्लील गानों पर रोक लगाने का आग्रह किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडाल समितियों से आग्रह किया कि आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि न हो, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हों। बजरंग दल की ओर से कहा गया कि सभी लोग धार्मिक आयोजनों में श्रद्धा और सम्मान के साथ शामिल हों तथा गणेश महोत्सव की गरिमा बनाए रखें एवं गैर हिंदुओं के प्रवेश रोक लगाने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि कोई गैर हिंदु प्रवेश चाहता है तो तिलक लगाकर सपरिवार आए, किसी जिहादी मानसिकता को प्रवेश न दिया जाए।
मंगलवार को भी संगठन के कार्यकर्ता क्षेत्र के कई गणेश पंडालों में पहुंचे और आयोजन समितियों से चर्चा की। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बैराड़ के उपाध्यक्ष राघवेंद्र वंसल, सह मंत्री अजमेर चंदेल, संयोजक सुनील राजौरिया, सह संयोजक धर्मेंद्र राठौर, सह संयोजक कौशल किशोर योगी, प्रचार प्रसार प्रमुख संदीप कश्यप, सिंधया रावत, सौरव बाथम, रवि सोनी, गोलू बाथम, ट्विंकल, सत्येंद्र रावत, छोटू रावत, हीरा परिहार, कारू, सागर परिहार, टिंकू राठौर, सेंटी परिहार सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments