शिवपुरी। यदि आप शिवपुरी शहर में रहते हैं तो बुधवार 30 सितंबर के लिए अपना शेड्यूल अभी से प्लान कर लें। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (पश्चिम क्षेत्र) द्वारा आरडीएसएस कार्य के चलते शहर की आधी आबादी को 5 घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ेगा। कंपनी ने मेंटेनेंस कार्य के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक का पावर कट शेड्यूल जारी किया है। इस कटौती की चपेट में शहर के 35 से अधिक प्रमुख मोहल्ले व कॉलोनियां और 6 बड़े व्यावसायिक व शासकीय संस्थान आ रहे हैं।
विद्युत कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 33 केवी फतेहपुर सब-स्टेशन के अंतर्गत आने वाले 11 केवी न्यू बस स्टैंड, मनियर और फतेहपुर फीडर बंद रखे जाएंगे। इसके असर से श्रीराम कॉलोनी, रघुवंशी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कॉलोनी, हाथी खाना, सिटी सेंटर कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, अमृत विहार कॉलोनी, न्यू बस स्टैंड, मनियर, बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुद्गल कॉलोनी, फतेहपुर, शारदा कॉलोनी, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला, 26 नंबर कोठी का पास का इलाका, नागा बाबड़ी, शारदा सॉल्वेंट और बांसखेड़ी क्षेत्र में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।
झांसी तिराहा, पुरानी शिवपुरी और राजेश्वरी रोड क्षेत्र में भी रहेगा ब्लैकआउट
इसी प्रकार 33 KV होमगार्ड सब-स्टेशन के तहत आने वाले 11 KV झांसी तिराहा, इमामबाड़ा, जवाहर कॉलोनी, नीलघर चौराहा, लुधावली, इंडस्ट्रियल एरिया गुना नाका, खेड़ापति कॉलोनी और फूड पार्क-1 फीडर प्रभावित रहेंगे। इसके चलते राघवेंद्र नगर, झांसी तिराहा, इमामबाड़ा, जवाहर कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, पुरानी शिवपुरी, गोविंद नगर, दीनदयाल पुरम, तारकेश्वरी कॉलोनी, नीलघर चौराहा, महल कॉलोनी, खेड़ापति कॉलोनी, आदर्श नगर, तुलसी नगर, कृष्ण पुरम कॉलोनी, गुरुद्वारा राजेश्वरी रोड, वर्मा कॉलोनी और लुधावली में दोपहर 3 बजे तक बत्ती गुल रहेगी।
ITBP, सांची डेयरी और BSNL समेत 6 प्रमुख संस्थान भी होंगे प्रभावित
बिजली बंद रहने का असर सिर्फ रिहायशी इलाकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कई बड़े सरकारी और औद्योगिक संस्थानों का कामकाज भी प्रभावित होगा। इस कटौती के दौरान आहार पोषण केंद्र, बीएसएनएल कार्यालय, आईटीबीपी परिसर, सांची दूध डेयरी, ओम डिस्पोजल और फूड पार्क-1 से संबंधित औद्योगिक क्षेत्रों में भी विद्युत सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने नागरिकों और व्यावसायिक संस्थानों से अपील की है कि वे पानी भरने और अन्य जरूरी कार्य सुबह 10 बजे से पहले निपटा लें।

0 Comments