गोवर्धन थाना प्रभारी सौरव तोमर ने 150 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी दबोचा, भेजा जेल

शिवपुरी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोवर्धन थाना पुलिस ने ग्राम ठेवला में कार्रवाई करते हुए 150 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से आरोपी शक्ति बंजारा को गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी को न्यायालय पोहरी में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के खिलाफ कार्रवाई के इसी क्रम में गोवर्धन पुलिस को 23 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ठेवला में शक्ति बंजारा के गैंत पर अवैध शराब रखी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। गैंत पर बने टीन के नीचे तीन नीले रंग की प्लास्टिक की कैन मिलीं। प्रत्येक कैन में 50-50 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब भरी हुई थी। पुलिस ने कुल 150 लीटर शराब जब्त कर आरोपी शक्ति बंजारा को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय पोहरी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सौरभ तोमर, सहायक उप निरीक्षक दशरथ सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक रवि कन्नौजी, आरक्षक रफीक, आरक्षक अजीत जाट, आरक्षक हुकुम सिंह रावत, आरक्षक शैलेन्द्र धाकड़, आरक्षक नरेन्द्र धाकड़, आरक्षक शिवराज सिंह तथा चालक आरक्षक अजीम खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments