BAIRAD NEWS - DM के निर्देश पर कृषि विभाग ने बैराड़ में 3 खाद-बीज दुकानें कीं सील

बैराड़। किसानों को उर्वरक, बीज और कीटनाशक की बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखने तथा अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने बैराड़ में औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर की गई जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तीन प्रतिष्ठानों को मौके पर ही सील कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार कृषि विभाग की टीम ने विकासखंड पोहरी अंतर्गत बैराड़ में उर्वरक वितरण प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कान्हा एग्रो एजेंसी, कान्हा ट्रेडर्स और त्यागी बीज भंडार की गहन जांच की गई। जांच में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985, बीज अधिनियम तथा कीटनाशक अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन की बात सामने आई। अनियमितताएं पाए जाने के बाद प्रशासन एवं कृषि विभाग के दल ने तीनों दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील करने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान उप संचालक कृषि मुनेश कुमार शाक्य, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  एम.के. दनेलिया सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उर्वरक वितरण व्यवस्था से जुड़े रिकॉर्ड और प्रतिष्ठानों की जांच की।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए जिले में सघन निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। खाद की कालाबाजारी, नियमों के विपरीत बिक्री अथवा अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments