महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादौन के अनुसार, इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मामलों का त्वरित निराकरण करना है। जनसुनवाई में महिला प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, दुष्कर्म, यौन शोषण और कार्यस्थल पर होने वाले मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों की ऑन-द-स्पॉट सुनवाई कर आवश्यक वैधानिक निर्देश जारी किए जाएंगे।
महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जनसुनवाई स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारी और लीगल एक्सपर्ट्स की टीम तैनात रहेगी। विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों का संज्ञान लेकर त्वरित कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले की समस्त पीड़ित, प्रभावित और सहायता की इच्छुक महिलाओं से अपील की है कि वे सोमवार सुबह 10 बजे अपने आवेदन पत्र और मामले से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ सर्किट हाउस पहुंचें और इस विशेष जनसुनवाई का लाभ उठाएं।

0 Comments