शिवपुरी। 33 के.व्ही.मड़ीखेड़ा फीडर तथा 33 के.व्ही.डेहरवारा फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 27 सितम्बर को उक्त फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त 33 के.व्ही. मड़ीखेड़ा फीडर के बंद रहने से सुबह 10 से अपराह्न 4 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र टीलाकलां एवं पड़ोरा से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 33 के.व्ही. डेहरवारा फीडर के बंद रहने से सुबह 10 से अपराह्न 4 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र मढीखेडा से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
0 Comments