SHIVPURI NEWS - सांदीपनि विद्यालय पोहरी में गणेश उत्सव का धूमधाम से समापन

शिवपुरी। शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोहरी में गणेश उत्सव का विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ समापन हुआ। प्राचार्य अचल सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में इस वर्ष इको फ्रेंडली माटी से निर्मित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

गणेश उत्सव के लिए पंडाल एवं विद्यालय परिसर की साज-सज्जा शिक्षिका टिंकल खन्ना के नेतृत्व में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा की गई। सजावट में कबाड़ से जुगाड़  थीम अपनाई गई। अनुपयोगी वस्तुओं के रचनात्मक उपयोग से तैयार सजावट ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए गठित गणेश उत्सव समिति में विशाल शर्मा प्रभारी, महेश कुमार स्वर्णकार सचिव एवं सूरज कुमार सेन कोषाध्यक्ष रहे। 

समापन अवसर पर संस्कृत शिक्षक राघवेंद्र भार्गव ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ हवन-पूजन कराया। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने श्रद्धाभाव से सहभागिता की।

इस अवसर पर शंभू दयाल दोहरे, राजेंद्र वर्मा, अमरदीप श्रीवास्तव, यासिर अहमद शेख, चंद्रेश शर्मा, अनुराग सिंह तोमर, रविकांत स्वर्णकार, विजयशंकर विश्वकर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह परमार, विजय गोस्वामी,रघुवीर रावत, पद्मा पांडे, पूजा शर्मा, कृष्णा ओझा सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments