SI अरविंद चौहान का संडे ऑपरेशन: कट्टा लहराता बदमाश गिरफ्तार, लूट और चोरी के 3 खूंखार अपराधी भी दबोचे

शिवपुरी। खबर जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र से है जहां पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर 315 बोर के देशी कट्टे के साथ एक सशस्त्र बदमाश को दबोचा है, वहीं लूट, चोरी और मारपीट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरपुरा पहाड़िया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। पुलिस टीम ने जब मौके पर दबिश दी, तो आरोपी भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम अक्षय उर्फ कुकड़ी मोगिया (25) निवासी ठर्र, थाना शमशाबाद (जिला विदिशा) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कट्टा तस्कर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को गाराघाट रेस्ट हाउस के पास कोर्ट के स्थाई वारंटी विश्वनाथ पारदी (मोगिया) निवासी सेंवड़ा के होने की खबर मिली। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लिया। विश्वनाथ थाना सुभाषपुरा के लूट (धारा 392), चोरी (धारा 380) और मारपीट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। कड़ाई से पूछताछ करने पर वारंटी विश्वनाथ ने अपने अन्य फरार साथियों के ठिकानों का खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मुड़खेड़ा टोल के पीछे सरकारी स्कूल के पास छिपे उसके दो साथियों प्रेमनारायण उर्फ रॉमी मोगिया (26) और कुलदीप मोगिया (26) दोनों निवासी ग्राम सेंवड़ा को घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान, उनि अरुण वर्मा, सउनि महेशदत्त शर्मा, प्रआर अभय सिंह, आरक्षक अवधेश शर्मा, सुखवीर जाट, धर्मेंद्र शर्मा, संजय जाट, सलमान खान, महेंद्र कुशवाह और अर्जुन जाट की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments