दूसरी कार्रवाई बरोद रोड पर ठाकुर बाबा मंदिर के पास की गई। यहां भी पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध कच्ची शराब की कैनें लेकर बैठे हुए हैं। पुलिस बल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो आरोपियों दोली पुत्र रतनु बाल्मीकि 50 वर्ष, निवासी टपरा मोहल्ला, बैराड़ व संदीप पुत्र मिश्री प्रजापति 26 वर्ष, निवासी कालामढ़, बैराड़ को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पास से 2 प्लास्टिक की कैनों में रखी 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये आंकी गई है।
बैराड़ पुलिस ने आरोपी विजय और आरोपी दोली व संदीप के खिलाफ धारा 34(2) मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है। दोनों मामलों में कुल 180 लीटर शराब कीमत 36 हजार जब्त कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। बैराड़ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश शर्मा, उप निरीक्षक केदार सिंह, सहायक उप निरीक्षक केदार सिंह, प्रधान आरक्षक गिर्राज मीणा, आरक्षक रविन्द्र धाकड़, राजेन्द्र प्रसाद, मनीष परिहार (चालक), अजय नीखरा, ज्ञान सिंह, वीरेंद्र धाकड़ और धर्मेंद्र रावत की सराहनीय भूमिका रही।

0 Comments