SHIVPURI NEWS - शिशु मंदिर शिवपुरी के बच्चों ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में की सहभागिता

शिवपुरी। सरस्वती शिशु मंदिर गणेश कॉलोनी के विद्यार्थियों, आचार्य, दीदी व अभिभावकों ने मिलकर देशव्यापी वंदे मातरम गायन में सहभाग कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी सहभागिता की।

सरस्वती शिशु मंदिर गणेश कॉलोनी की प्राचार्य दीदी नम्रता सेंगर ने बताया कि पूरे देश की तरह शिवपुरी में भी सरस्वती शिशु मंदिर गणेश कॉलोनी के बच्चों ने 25 सितंबर को ठीक 11 बजे एक साथ वंदे मातरम गायन कर अपना नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराया।नमामि भारतम आयोजन के माध्यम से इस देशव्यापी कार्यक्रम में एक साथ एक समय एक सुर में एक करोड़ बच्चों, आचार्य,दीदी व अभिभावकों ने वंदे मातरम गायन कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम प्रांत संगठन मंत्री निखिलेश माहेश्वरी,व्यवस्थापक पवन शर्मा सह व्यवस्थापक जितेंद्र परसाई के मार्गदर्शन में दर्ज किया।ये शिवपुरी ही नहीं बल्कि विद्या भारती पूरे परिवार समाज,देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

वंदे मातरम से पूर्व उद्वोधन में आशुतोष शर्मा ओज पूर्व विद्यार्थी सरस्वती शिशु मंदिर ने कहा कि धरती को माता और माता की पूजा केवल हम भारतीय ही करते है,और 1937 से जो पद वंदे मातरम के गा रहे थे अब पूरे छह पद हम गा रहे है,वंदे मातरम केवल गीत नहीं हमारी सांस्कृतिक चेतना का प्रमाण है,अपने बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता का भाव व्यक्त करने का माध्यम है।इस अवसर पर बाल कल्याण समिति शिवपुरी की अध्यक्ष श्रीमती सुगंधा शर्मा जो अभिभावक भी है व गीता के विद्वान ओमप्रकाश नीखरा भी मंचासीन रहे।कार्यक्रम की प्रस्तावना प्राचार्य नम्रता सेंगर ने आभार उमा दुबे व संचालन ऋषिपाल श्रीवास ने किया। इस उपलब्धि पर सभी ने बधाईयां प्रदान की है। 

Post a Comment

0 Comments